
बसंत पंचमी के दिन प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों व निजी संस्थानो में मॉ की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। बता दे कि शिक्षण संस्थान के अलावा पंचायत के लगभग सभी गांवो में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वही गाड़ीसाडम गांव में 80 फीट लंबी गुफा के बाद माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी जो प्रखंड में दर्शन का केंद्र बना रहा।

मेडकुरी में माता की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई थी जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिनगा, रामदेव खरिका, हरली, पेटो, अमली, मोकतमा, ईरगा इत्यादि कई गांवो मे माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर पूजा अर्चना में भाग लिए। वही स्वामी विवेकानंद स्कूल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, अल्फा कॉर्नर, स्टीफन पब्लिक स्कूल, महेशरा उच्च विद्यालय, सरस्वती उच्च विद्यालय इत्यादि कई शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। पुरा क्षेत्र भक्ति भजन एवं संगीत से पूरा वातावरण गूंजता रहा। वहीं दारू पुलिस की तत्परता पूरे प्रखंड क्षेत्र में बनी रहीं।








