20सूत्री अध्यक्ष ने सड़क जाम एवं नो एंट्री को लेकर डीसी व डीडीसी से की मुलाकात।

बड़कागांव 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ने गुरुवार को हजारीबाग डीसी और डीडीसी से मुलाकात कर बड़कागांव मुख्य चौक पर बार-बार हो रही सड़क जाम नो एंट्री का उल्लंघन को लेकर बड़का गांव की समस्या को रखा।

मामले को लेकर हाजी तबस्सुम ने कहा कि डीसी और डीसी से मुलाकात किया है दोनों ने इस समस्या को संज्ञान में लिया है। बड़कागांव में सड़क जाम की समस्या एक गंभीर समस्या है इसे दूर करने के लिए बायपास रोड का निर्माण अत्यंत आवश्यक है तभी इस समस्या के समाधान किया जा सकता है।

इसके अलावा फिलहाल नो एंट्री का पालन हो सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहे।

Leave a Comment

7k Network

Read More