हजारीबाग; झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, हेमंत सोरेन को जानबूझकर फंसाया जा रहा है- संजय सिंह।

भाजपा के इशारे पर केंद्र एजेंसियां कार्य कर रही है- झमन प्रसाद।

बड़कागाँव झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में कि गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया। पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद एवं प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित करते हुए सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए और पार्टी स्तर को प्रत्येक पंचायत में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से चर्चा किया।

संजय सिंह ने कहा की हेमंत सोरेन को भाजपा के सरकार के इशारे पर केंद्र एजेंसीयां प्रताड़ित कर रही है लेकिन झारखंड के आदिवासी मूलनिवासी जनता समझ रही है आने वाला दिन में उसका जवाब जरूर देगी। झमन महतो ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारी पार्टी है केंद्र सरकार जितना भी कोशिश कर ले झारखंड में नहीं चलने वाला है। झारखंड के जनता कभी नहीं झुक सकती है अपने हक अधिकार के लिए अपना जान तक दे दिया है झारखंडियों ने।


मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधी हेमन्त भुईयां , राकेश मिश्रा, जिला सोशल मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, सचिव सरोज मेहता, बिशेश्वर राम, रेशमी टुडू, इंदरदेव राम, सुरेश मांझी ,परमेश्वर सोरेन,ओमप्रकाश सिंह, नंदकिशोर भुईयां, नृसिंह तुरी, पवन तुरी, बिनोद यादव , रामसागर महतो, फलेंद्र गंझु, रविकांत महतो, महेन्द्र पासवान ,हरिलाल मांझी ,शंकर साव, मुनेश राम ,बिनोद तुरी ,चुरामन गंझु ,राजेश हसदा, मो हेशम, मो सहूद, मो० अजहर, समियारा प्रवीण ,राजेश महतो ,मो करामात , आदि 23 पंचायतों अध्यक्ष ,सचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।

बड़का गांव से संवाददाता- रियासत हसन की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network