हज़ारीबाग; आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक संपन्न,,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

जनसंख्या के आधार पर हजारीबाग लोकसभा में पार्टियां टिकट दे- संरक्षक

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं. इसमें तीन विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी बहुल विधानसभा है. हजारीबाग लोस में कुर्मियों की जनसंख्या लगभग ढ़ाई लाख से अधिक है. इसलिए उनका पहला अधिकार बनता है कि नेशनल पार्टियां कुर्मी को उम्मीदवार दें. अगर नेशनल पार्टियां ऐसा नहीं करती है तो पूरे झारखंड प्रदेश में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा इसका पुरजोर विरोध करेगी।

उक्त बातें अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के केंद्रीय संरक्षक शिवलाल महतो ने हजारीबाग स्थित बाबूगांव कार्यालय में कही। श्री महतो ने कहा कि झारखंड में कुर्मियों की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है ऐसे में एनडीए और इंडिया गठबंधन पार्टियां इस समाज को दरकिनार कर चल रही है हमें अपनी ताकत दिखानी होगी सभी पंचायतों में समाज बैठक कर अहम फैसला लेने का काम करेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी ने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन को समाज की ताकत दिखानी होगी हमें समाज के लोगों को जो पार्टी टिकट देगी उस पार्टी को जिताने में समाज अहम भूमिका निभायेगी. कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना है हमारे समाज से जिन्हें टिकट मिलेगी उसे पुरजोर तरीके से समर्थन करेंगे.

चोलेश्वर महतो ने कहा कि समाज के लोग एकजुट हो जनसंख्या के आधार पर हमारे समाज को राजनीतिक में जगह मिलनी चाहिए। मुखिया देवकी महतो ने कहा कि समाज जिसको उम्मीदवार बनायेगी हम उसका समर्थन करेंगे।

कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष देवकी महतो, रामटल महतो, देवकी महतो, चोलेश्वर महतो, नारायण महतो, लखिंद्र महतो, कौलेश्वर महतो ने संबोधित संबोधित किया. मौके पर सेवालाल महतो, भूषण कुमार, नरेश चाैधरी, किस्टू, अमन भाई पटेल, ऋषभ कुमार, सैनाथ महतो, दीपक महतो, मनोज कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, महेंद्र कुमार महतो, लालधन महतो, शशि महतो, कमलनाथ महतो, मुनीनाथ महतो, सत्यनारायण महतो, इ्रदंनाथ महतो, सुदर्शन महतो, मोहन महतो, बृजलाल महतो सहित सैकड़ाें कुर्मी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network