
हज़ारीबाग; दारु थाना परिसर मे मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई जिसमे होली और ईद त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील थाना क्षेत्र के लोगों से की गयी।इस बैठक मे मौजूद एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने कहा की होली और ईद का त्योहार सभी आपस मे सौहार्दपूर्वक ढंग से मनाये।इस दौरान हुड़दंग करने वालो और विशेषकर शराबियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबर पोस्ट करने वालो पर भी पैनी नज़र रहेगी।
ग्रुप एडमिन के साथ साथ पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत कारवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लो ने कहा की प्रशाशन की पुरी तैयारी है ,त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए प्रशाशन पुरी मुस्तैदी से तैनात रहेगा। ग्रामीणों से भी उन्होंने शांति ब्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग करने की अपील किया।
इस बैठक अंचल इंस्पेक्टर साहिद रज़ा,बीडीओ हारुन रसीद,थाना प्रभारी सफीक अंसारी,जैनुल अंसारी,मुखिया अनिता देवी, सुनीलं कुमार,राजेश कुमार,दिलीप मियां, सरफराज़ अहमद, ऐनुल अंसारी, मोहम्मद अल्ताफ, कॉलेश्वर पाण्डेय,सुबोध मिश्रा, सुलेमान मियां,सुरेश साव, उस्मान अंसारी, अजय गिरी, सुरेश साव, अजीत कुशवाहा, चन्द्रिका राम आदि मौजूद थे।








