हजारीबाग; झारखंडी क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक।

बड़कागांव थाना रोड स्थित इंटर आर्ट्स कॉलेज के प्रांगण में झारखंडी क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार ,अशोक कुमार महतो एवं संचालन ईश्वर कुमार ने किया। बैठक में संजय मेहता को हजारीबाग लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई ।

बैठक में जिला संयोजक नकुल महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश मेहता, मोहम्मद इब्राहिम, अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव सोनू इराकी ने बारी-बारी से संबोधित किया। नकुल महतो ने कहा कि यह पार्टी झारखंडियों की आवाज है। घर-घर जाकर इस संदेश पहुंचाया जाएगा और जनसंपर्क किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया की 6 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता का जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। गांव-गांव में जनसंपर्क चलाया जाएगा मौके पर मोहम्मद इब्राहिम, सुनीता साहू, प्रमोद प्रधान, विकास कुमार महतो, जयपाल कुमार, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, बबलू कुमार, अरुण कुमार, कुलदीप कुमार महतो, जय नंदन साव, रामदुलार कुमार साव, मो० जानिसार, टेकलाल कुमार महतो, गौतम कुमार, प्रदीप महतो टेक लाल कुमार प्रजापति, संजीत कुमार, शंकर के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network