हजारीबाग; बादम में हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन, मांगी गई मुल्क के अमन चैन की दुआ।

बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत अंतर्गत नीम मोहल्ला में युवाओं के आपसी सहयोग से सोमवार को रमजान-उल-मुबारक के 21वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। रोजेदारों के लिए कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए थे। बिरयानी, तरबूज, खरबूज, केला, संतरा, अंगूर, दूध और सेब का शरबत, रुहअफजा शरबत, लस्सी, लाहौरी जीरा, चना चाट का व्यवस्था रोजेदारों के लिए किया गया था। गर्मी में भी मुस्लिम समाज के लोग अपने रब की इबादत के लिए लगभग 14 घंटे भूखे प्यासे रहकर रोजा रख थे है।

रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार से इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। मुख्य रूप से नौशाद अहमद, फैजल, शहजाद आलम, असजद, ताहा, जाफरान, शादमान, शहबाज, ताबिश, वासिद, शीश, अरमान, अफरोज, शिहान , शमशी, शोएब, नसरू, अयान, फैजान, अफजल, फैसल ने इफ्तार पार्टी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

7k Network

Read More