
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओ को मार्गदर्शन करते हुए झारखंड के सभी 14 सीटो पर जीत दर्ज करने का फॉर्मूला बताया। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ 14 लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशियों सहित भाजपा एवम आजसू के सभी विधायक ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रांची में एनडीए की आज पहली बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की बैठक विधानसभा और जिला स्तर पर भी होगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए तैयारी में जुट जाए
इधर आजसु पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर एनडीए की बैठक को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद राज्य में एनडीए की पहली बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने जो लक्ष्य तय किया है उसे पाने के लिए संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तय की गई है।








