लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास झारखंड में एनडीए का हिस्सा नहीं है- दिलीप पासवान

हजारीबाग लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की लगता है कि झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा नहीं है क्योंकि गठबंध ननियमों का पालन नहीं हो रहा है हमारे झारखंड में प्रदेश स्तर के नेता के साथ किसी भी तरह का कोई बैठक नहीं हुआ है।

हमारे जिला स्तर प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भ्रमित हो रहे है अगर उनको लग रहा है कि हमें सहयोगी दल के कोई आवश्यकता नहीं है तो 2019 विधानसभा के चुनाव के नतीजा को याद कर ले क्योंकि हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान को चाहने वाले पूरे हिंदुस्तान के साथ-साथ झारखंड में भी हैं।

चाहे कोई भी दल कोई भी पार्टी में हो, हम अपने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभिभावक आदरणीय श्री वीरेंद्र प्रधान एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान से मांग करता हूं कि हम लोग को जल्द से जल्द हम लोग को मार्गदर्शन देने का कृपा करें क्योंकि हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं लोग जनशक्ति पार्टी को चाहने वाले आस्था रखने वाले आक्रोशित हैं या कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

Leave a Comment

7k Network