बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान के बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं: राजकुमार

हजारीबाग। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर झारखंड पार्टी हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा ने सभी लोकसभा क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर उन्होंने सदर एवं दारू प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झुमरा अंबेडकर क्लब के अंबेडकर जयंती समारोह में संबोधित करते हुए राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के योद्धा डॉ. भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का साहस, उनका ज्ञान और योगदान उनकी विरासत हैं जो हमें देश के लिए हर संघर्ष में प्रेरणा देती रहेंगी।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान के बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी देशवासियों को समानता का अधिकार दिया सभी देशवासियों को मौलिक अधिकार देकर जीने की राह आसान किया। डॉ.भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे पुरे देश भर में हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है इस साल पूरा देश 134वीं जयंती मना रहा है।
बाबासाहेब अंबेडकर एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर झापा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, प्रभु राम, पुनेश्वर राम, डी डी राम, सागर कुमार, योगेंद्र पासवान, भुवनेश्वर राम, प्रेम राम, नुनु राम, योगेंद्र महतो, रारायण प्रसाद, लखेन्द्र कुमार, बाबु हसन आदि शामिल थे।








