विस्थापितों के हक अधिकार को किया जा रहा है अनदेखा-अंबा प्रसाद

विस्थापितों के साथ केंद्र सरकार कर रही है मनमानी- अंबा प्रसादबड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद लोकसभा राहुल गांधी का राँची एयरपोर्ट पर स्वागत कर भेंट की। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद को आगामी लोकसभा चुनाव पर राहुल गांधी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और अंबा प्रसाद ने इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया कि इस लड़ाई में हम सभी सड़क से लेकर सदन तक आपके साथ मजबूती से खड़े है।
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद लोकसभा राहुल गांधी का राँची एयरपोर्ट पर स्वागत कर भेंट की। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद को आगामी लोकसभा चुनाव पर राहुल गांधी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और अंबा प्रसाद ने इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया कि इस लड़ाई में हम सभी सड़क से लेकर सदन तक आपके साथ मजबूती से खड़े है।
अंबा प्रसाद ने इस दौरान बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के विस्थापन के मुद्दे पर अवगत कराते हुए विस्थापितों के साथ केंद्र सरकार मनमानी कर रही है विस्थापितों के हक अधिकार को अनदेखा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने राज्य और क्षेत्र के विभिन्न गंभीर मुद्दों से अवगत कराया।
वहीं सहारा इंडिया में देश के लाखों करोड़ों लोगों के जमा पूंजी फंसे होने पर गहरी चिंता जतायी। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रांची लोक सभा सीट प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।








