राजपूत समाज के सैकड़ों लोग विधायक अकेला यादव आवास पर हुए जमा, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की किया घोषणा।

राजपूत समाज भाजपा प्रत्याशी को नही करेगी सपोर्ट : मुन्ना सिंह

प्रखंड चौपारण चतरा रोड स्थित विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर राजपूत समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर अकेला व मुन्ना सिंह ने किया वहीं संचालन प्रह्लाद सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित राजपूत समाज के लोगों ने कहा की हजारीबाग लोकसभा में क्षत्रियों को बरगलाने का कार्य कुछ लोग कर रहे हैं।आज हजारीबाग का राजपूत समाज खुले मंच से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का विरोध करता है और उन्हें समर्थन नहीं करता है इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा की भाजपा के राजकोट से प्रत्याशी रुपाला ने राजपूतों पर विवादित बयान दिया था मगर भाजपा केंद्रीय कमेटी ने रुपाला पर कोई कारवाई नही किया भाजपा ने धनबाद और चतरा से दो क्षत्रिय सांसदों का टिकट काटा, टिकट काट कर दूसरों को दे दिया गया।

इन्ही सब मामलों को लेकर राजपूत समाज भाजपा से क्षुब्ध हैं और भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं करने का घोषणा करता है और कहा कि चौपारण प्रखंड के सभी राजपुत सामाज के घर-घर जाकर भाजपा को वोट नही देने का आग्रह करूंगा,विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह ने कहा की भाजपा राजपूत समाज को वोट बैंक समझ रखा है जबकि कभी क्षत्रिय को मान सम्मान नही देती, आज इस बैठक में जुटे सैकड़ों लोगों ने भाजपा और भाजपा प्रत्याशी को अस्वीकार करता है। समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा की भाजपा ने सदैव क्षत्रियों को छला है,उपर से लेकर नीचे तक सिर्फ क्षत्रियों का ही टिकट काटा गया। साथ में कमलनयन सिंह पंकज सिंह आशीष सिंह शत्रुघ्न सिंह भरत सिंह मोनू सिंह बबलू सिंह रणजीत सिंह अजय सिंह जितेंद्र सिंह मिथिलेश सिंह एवं अन्य।

महुदी मोड़ में पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों राजपुत सामाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

माैके पर रामफल सिंह,मनोज सिंह,नरेंद्र सिंह,विनोद सिंह,श्याम किशोर सिंह,अन्नाद सिंह,दिलीप सिंह,रामरंतन सिंह,गुंजेश सिंह बबन सिंह,मंटू सिंह,सुदेश सिंह,लव सिंह, हरिओम सिंह नीरज सिंह संजीत सिंह राधेश्याम सिंह देवेंद्र सिंह कैलाश सिंह प्रहलाद सिंह सियाराम सिंह रामजीवन सिंह कोठारी सिंह नरेश सिंह संजय सिंह शेखर सिंह मिशन सिंह वीरेंद्र सिंह रणजीत सिंह शशि भूषण सिंह मंगलेश सिंह उदय सिंह विनोद सिंह नंदू सिंह इत्यादि सहित अन्य।

Leave a Comment

7k Network