हजारीबाग; पति की दीर्घायु को लेकर महिलाओं ने की वट पूजा।

दारू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा की। जहां उन्होने अपने पति की लंबी आयु की कामना की। सुबह से ही महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सजकर बरगद के पेड़ के पास इकट्ठा  होकर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।

मान्यता के अनुसार इस व्रत को हिन्दू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण करती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। पूजा अर्चना के बाद महिलाएं अपने-अपने पतियों की चंदन टिका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर आरती की रिवाज पूरा कर आशीर्वाद ली। पति भी अपने पत्नियों को सदा सुहागन होने का आशीर्वाद दिया। पति ने अपने अपने पत्नियों को प्रसाद खिलाकर  व्रत तोड़वाया।

Leave a Comment

7k Network

Read More