हजारीबाग; बड़कागांव महुदी रामनवमी विवादित मार्ग से संबंधित मामला, हिंदू प्रचार अमन कुमार को पटना से किया गया गिरफ्तार,अन्य कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

बड़कागांव थाना कांड संख्या 106/24 धारा 147/148/149/341/323/332/333/353/186/188/436/427 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता सुबोध कुमार ग्राम यशवंत नगर, थाना बड़ा बाजार ओपी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया। अमन कुमार को श्री कृष्णापुरी थाना, जिला पटना से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात गुरुवार को हजारीबाग न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग भेजा गया।

इसी कांड के एक और आरोपी अजय कुमार सिंह पिता जनार्दन सिंह ग्राम गर्री कला, थाना केरेडारी को दो दिन पूर्व हजारीबाग से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया के कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के ऊपर शख्त से शख्त करवाई की जाएगी।

बताते चलें के रामनोमी  त्योहार के समय महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर हुई आगजनी सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ घटना को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 106/24 ,116/24 के प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता सुबोध कुमार ग्राम यशवंत नगर थाना बड़ा बाजार ओपी जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया ।

थाना प्रभारी ने बताया कि अमन कुमार को 12 जून को पटना स्थित श्री कृष्णापुरी थाना से गिरफ्तार कर 13 जून को जेल भेजा गया है। इसी कांड में दो दिन पूर्व ग्राम गरीखुर्द थाना केरेडारी निवासी अजय कुमार सिंह पिता जनार्दन सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस कांड में दो लोग जेल भेजे जा चुके हैं ।जबकि इस कांड में  दर्जनों  नामजद लोग शामिल हैं।

Leave a Comment

7k Network

Read More