इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी में दो हत्या कर शव को जलाने के मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, घटना में शामिल सभी छ: अभियुक्त गिरफ्तार।

दिल्ली कोचिंग सेन्टर ईचाक के छात्रो द्वारा अपने शिक्षक राहुल कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा यादव का दिनांक-16.06.2024 से गायब रहने की गुमशुदगी से संबंधित सूचना पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुये उक्त मामले का उद्भेदन हेतु श्री श्रीनिरजे, पुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय) के नेतृत्व में अविलम्ब उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस दौरान लापता शिक्षक एवं उनकी पत्नी के परिजनों द्वारा लापता पूजा यादव के पिता राममूरत यादव पिता-स्व० वंशु यादव, ग्राम पोस्ट-सुमहाडीह, थाना-पवई, तहसील-फूलपुर, जिला-आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) ईचाक थाना आकर अपनी पुत्री पूजा यादव एवं दामाद राहुल मेहता को राहुल मेहता के परिजनों के द्वारा दोनों को दिनांक 15-16.06.2024 की रात्रि में मारपीट करके जलाकर हत्या कर देने से संबंधित लिखित आवेदन समर्पित किये, जिस पर अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करते हुये ईचाक थाना काण्ड संख्या-89/2024, दिनांक-21.06.2024 धारा-302/201/120बी/34 भा०द०वि० अंकित की गयी।

तत्पश्चात उक्त काण्ड़ के अविलम्ब उद्भेदन एवं इस काण्ड़ में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०), श्री नीरज हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अविलम्ब तकनीकी साक्ष्य के सहयोग से काण्ड़ उद्भेदन की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त सभी छः अपराधी को गिरफ्तार करते हुये उक्त काण्ड का शत्-प्रतिशत उभेदन किया गया।

घटना का सारांश :-

घटित घटना के दिन बबलू के द्वारा सभी गिरफ्‌तार अभियुक्तों को एक जगह बुलाकर मिंटिंग किया गया की आज ही हम सभी को घटना का अंजाम दे देना है। गिरफतार सभी 06 अभियुक्तों में से 05 अभियुक्त मृतक राहूल के घर पहुँचकर एक साथ हमला किया गया जिसमें मृतक पूजा यादव को अशिष पाण्डेय द्वारा हाथ पकड़ा गया एवं सोनु वर्मा के द्वारा गर्दन पर चाकु से हमला किया गया। जिसमें पूजा यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी एवं मृतक राहूल मेहता को बॉबी एवं विक्की द्वारा हाथ पकड़ा गया इसके उपरांत मृतक का भाई बब्लु मेहता ने गर्दन पर चाकु से हमला किया एवं दुसरा हमला बाबी के द्वारा हमला किया गया जिसमें इनकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम :-

प्राथमिकी अभियुक्त :-

01. ईश्वर प्रसाद मेहता उम्र-59 वर्ष, पिता स्व० टिको महतो सा०-कुरहा, थाना-ईचाक जिला-हजारीबाग

02. बब्लु मेहता उम्र 24 वर्ष, पिता-ईश्वर प्रसाद मेहता, सा०-कुरहा, थाना-ईचाक, जिला-हजारीबाग

अप्राथमिकी अभियुक्त :-

  1. बॉबी कुमार उम्र-24 वर्ष, पिता सुरेश पासवान, सा०- थाना-कटकमदाग, जिला-हजारीबाग।
  2. आशीष पाण्डेय, उम्र 32 वर्ष, पिता-श्री अशोक पाण्डेय, सा०-परासी, थाना-ईचाक, जिला- हजारीबाग
  3. विक्की कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता-श्री अशोक राम, सा०-परासी, थाना-ईचाक, जिला-हजारीबाग
  4. सोनु कुमार सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, पिता-श्री बिनोद कुमार सिन्हा, सो०-बोरो, थाना-पचम्बा, जिला-गिरीडीह

अपराधिक इतिहास

बॉबी कुमार पिता-सुरेश पासवान का अपराधिक इतिहास

01.

संख्या-55/2023

दिनांक-10.03.2023

कटकमदाग थाना काण्ड़ धारा-143/341/323/324/379/504/34 भा०द०वि० ।

  1. माण्डु थाना काण्ड संख्या-152/2 (1-बी) (ए)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट। दिनांक-13.07.2023 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25

बब्लु मेहता पिता-ईश्वर प्रसाद मेहता एवं ईश्वर प्रसाद मेहता दोनों का अपराधिक इतिहास

  1. ईचाक थाना काण्ड संख्या-215/2023 दिनांक-17.11.2023 धारा 498ए/341/342/323/ 307/504/506/34 भा०द०वि० एवं 3/4 दहेज प्रथा प्रतिषेध अधिनियम

बरामद समानों की विवरणी :-

  1. सफेद रंग के बोलेनो गाडी रजि०नं०-JH01DM-8481
  2. दोनों मृतक राहुल कुमार एवं पूजा यादव के जला हुआ शव का राख एवं हड्डी तथा चूडी एवं रिंग तथा कड़ा।
  3. हत्या में प्रयुक्त किया गया दो चाकू।
  4. डिजल का गैलेन जिसमें डिजल भरकर दोनों मृतक को जलाया गया है।
  5. दो तौलिया खून लगा हुआ।

06 छः (06) मोबाईल ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी :-

  1. पुलिस उपाधीक्षक (मु०) श्री श्रीनीरज
  2. पुलिस निरीक्षक मो० शाहिद रजा, दारू अंचल
  3. पु०अ०नि० संतोष कुमार ईचाक थाना प्रभारी
  4. पु०अ०नि० शशिकांत पासवान ईचाक थाना।
  5. ईचाक थाना सशस्त्र बल।

Leave a Comment

7k Network

Read More