कांग्रेस से टिकट मिलने पर विधायक पद के लिए लड़ेंगे चुनाव: कैलाशपति देव

कैलाशपति देव

हजारीबाग विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओ के मन चुनाव लड़ने के लिए ललायित हो रहा है और नित्य नये दावेदार सदर विधानसभा क्षेत्र से नज़र आ रहे है। दारु प्रखंड के बीस सूत्री उपाध्यक्ष कैलाशपति देव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेस करके अपने दावेदारी का इज़हार किया। कैलास कांग्रेस के काफी पुराने कार्यकर्ता है और करीब 22 वर्षो से पार्टी से जुड़कर पार्टी की सेवा कर रहे है।

अपनी दावेदारी के बारे मे उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा एक कुशवाहा बहुल क्षेत्र है इसलिए यहाँ का विधायक भी कुशवाहा को ही होना चाहिए। सदर मे कांग्रेस पार्टी के वोटो मे काफी इज़ाफ़ा हुआ है लोकसभा चुनाव मे सदर विधानसभा से पार्टी को काफी अच्छा मत प्राप्त हुआ है काग्रेस पार्टी यदि उन्हे टिकट देती है तो उनकी जीत सुनिश्चित है।

इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद के साथ् पार्टी कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी उनकी दावेदारी का समर्थन किया।इस अवसर पर तुलसी कुशवाहा , विजय राम ,राजेश यादव ,नरेंद्र कुमार ,मोहम्मद लियाकत, योगेंद्र सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, उमेश प्रसाद, रिंकू कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network