दारू थाना पुलिस ने संविधान दिवस पर संविधान सुरक्षा का लिया शपथ।

दारू थाना पुलिस ने संविधान दिवस पर संविधान सुरक्षा का लिया शपथ।

भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार था वही 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। संपूर्ण भारत में 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष  संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है, इस अवसर पर दारू पुलिस ने थाना परिसर में देश के संविधान की सुरक्षा का शपथ लिया। थाना प्रभारी अमीत कुमार ने अपने थाना के सभी एएसआई, हवलदार व आरक्षी को संविधान का शपथ दिलाया। 

मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान ही है जहां लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में अलग-अलग धर्म, जाति वा भाषा को अपने में समेट कर रखा है,जो विभिन्नता में एकता का प्रतीक है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं।

इसका पालन करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है।संविधान ही  हम सबों को पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जीने के अधिकार देता है।

Leave a Comment

7k Network

Read More