
दारू प्रखंड अंतर्गत हरली पंचायत भवन में गुरुवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अबुआ आवास योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आधार कार्ड में संशोधन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिल से संबंधित शिकायत, राजस्व अभिलेखों में संशोधन, राशन कार्ड में संशोधन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सर्व जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के कुल 544 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 176 आवेदन त्वरित निष्पादन और 368 आवेदन पेंडिंग रहा।
अबुआ आवास योजना के लिए 266 आवेदन पड़ा, परन्तु एक भी आवेदन त्वरित निष्पादन नहीं हुआ।कार्यक्रम मे बीस सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष कैलाशपति देव, ज़िला पार्षद गीता देवी, दारू प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचल अधिकारी,उप मुखिया, जवाहर बल मंच के ज़िला अध्यक्ष रिंकू कुमार एवम् अलग-अलग विभागीय कर्मी मौजूद थे।








