झारखंड ओ.बी.सी कांग्रेस कमेटी के सदर प्रखंड अध्यक्ष मेरू निवासी रूपलाल साव को बनाया गया।
झारखंड प्रदेश ओ.बी.सी. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अभिलाष साहू के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रूपलाल साव को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर रूपलाल साव ने कहा पार्टी के द्वारा दिए गए पद को निभाते हुए पूरी इमानदारी और मेहनत से अपने प्रखंड में पार्टी के लिए काम करेंगे ओर ओ.बी.सी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान निभाएंगे। मौके पर मौजूद रूपलाल साव के साथ जीतन वर्मा, दिनेश प्रसाद,जगदीश ठाकुर, दीपक राम, लाल मोहन पासवान, शिव शंकर प्रसाद, लक्ष्मण यादव, उमेश यादव, रामचंद्र साव, विजय प्रसाद, रामेश्वर मेहता के साथ कई लोग उपस्थित थे।
