रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 81 एजेंडों पर मुहर लगी है।

ट्रासंसफर्मर इंस्टॉलेशन में अब नहीं लगेगा फीस।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जगरनाथपुर में भवन का निर्माण की मंजूरी।
सरकारी स्कूल में क्लास 9 से 11 तक मिलेगी डायरी।
हजारीबाग जिला के कोनार सिंचाई परियोजना का पूर्ण करने का निर्देश।
भैरवा जलाशय योजना के लिए राशि की मंजूरी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
2051 लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में तब्दील किया जाएगा।
विधवा एवं वृद्धा पेंशन की उम्र सीमा 80 कर दी गई है और उन्हे एक हजार रुपया पेंशन मिलेगा।
जल दर में संशोधन किया गया,
गढ़वा में कल्चर सेंटर बनाने की मंजूरी।
नक्सली हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलेगी।
रांची सदर अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन खरीदी जाएगी।
संत जेवियर स्कूल डोरंडा को मिलेगा 1.50 एकड़ की भूमि 30 साल के लीज पर।
मुंबई में बनेगा नया झारखंड भवन जहां पर झारखंड से जाने वाली मजदूरों को रहने की सुविधा दी जाएगी।
झारखंड से जाने वाले मजदूरों को इलाज के लिए रहने और खाने की सुविधा प्राप्त होगी।
इस भवन में झारखंड के सभी जिलों में बनेगा बार काउंसिल का भवन।
देवघर के मधुपुर में मार्गोमुण्डा प्रखंड में 33 करोड़ 10 लाख रुपये के लागत से डिग्री कॉलेज खुलेगा।
पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले 25 छात्रों की क्षमता बढ़ाकर हर वर्ष 50 छात्रों को करने का निर्णय लिया गया है।
झारखंड अभियंत्रण सेवा नियमावली में संशोधन।
SAP के शहीद जवानों के परिवार को एक नौकरी।
लघु और सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र का समायोजन।
24 जिला में बार काउंसिल की स्थापना को मंजूरी।
रांची के रिम्स में सिटी स्कैन मशीन की खरीदारी।
मरांग गोम के जयपाल सिंह मुंडा के परदेसी छात्रवृत्ति में कोटा बढ़ाया गया।
अब 50 छात्र-छात्राएं विदेश पढ़ने जा सकते हैं।
सभी जिलों में पलाश मार्ट खुलेगा।
कोल्हान के मुसाबनी में बनेगा नया डिग्री कॉलेज।
गिरिडीह के तिसरी में बनेगा डिग्री कॉलेज का निर्माण की मंजूरी।








