बरकट्ठा में बड़ा उल्ट फेर की बनी संभावना, चाचा भतीजे लड़ सकते है निर्दलीय चुनाव

बरकट्ठा झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है चुनाव आयोग द्वारा तिथि निर्धारण के बाद प्रत्याशी अपने अपने टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश करने में लगे हैं वहीं प्रत्याशी आधिकारिक घोषणा का इन्तजार कर रहे हैं।

विदित हो कि निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव बीते माह भाजपा में शामिल हुए वहीं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव बीते कुछ माह पूर्व भाजपा छोड़ जेएमएम में शामिल हुए है कयास लगाया जा रहा है कि पार्टियों के द्वारा विधायक और पूर्व विधायक को पार्टी टिकट नहीं दी तो निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है।

ज्ञात हो कि बीते बीस वर्ष पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के पिता स्व. चितरंजन यादव विधायक थे जिसके बाद विधायक अमित कुमार यादव बने 2009 में जेवीएम से जानकी प्रसाद यादव को टिकट मिला और चुनाव जीत कर भाजपा में शामिल हो गए। 2014 में अमित यादव को भाजपा ने जब टिकट नहीं दी तो निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े और जीत गए हालांकि बरकट्ठा विधानसभा की जनता इस बार बदलाव चाहती है।

वही लोगों का कहना है भाजपा से किसी अन्य को टिकट मिलती है तो भाजपा की सीट खाली नहीं जाएगी। वही बीते कई दिनों से टिकट के लिए भाजपा से भाजपा महिला नेत्री रांची की दौड़ लगा रही है। अब लोगों का इंतजार रहेगा कि भाजपा से टिकट किसे मिलेगी ओर चाचा भतीजे क्या निर्दलीय चुनाव लडेंगे। बहरहाल आने वाला समय ही बताया कि किस पार्टी के कौन उम्मीदवार होंगे।

बरकट्ठा से – संवाददाता मांडू पांडे की रिपोर्ट

Leave a Comment

7k Network