भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आजसू सुप्रीमो ने सीटों का किया ऐलान 68,10,2,1 फॉर्मूले पर लगी मुहर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो  सुदेश महतो ने सीटों का ऐलान कर दिया है. 68,10,2,1 फॉर्मूले पर मुहर लगी है. भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जदयू को दो सीटें मिली हैं, जबकि लोजपा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे. आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर सीटों से चुनाव लड़ेगी. जदयू, पश्चिमी सिंहभूम और तमाड़ से लड़ेगी, और लोजपा चतरा से चुनाव लड़ेगी.

Leave a Comment

7k Network