प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

दारू प्रखंड के झुमरा चंद्रा पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी रथूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जीतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है और बूथ जीतने के लिए एकजुटता और समर्पण की आवश्यकता है। वही बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करना है और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की सलाह दी।

बैठक में चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और आने वाले चुनाव में सफल रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाएं और भाजपा की नीतियों के लाभ को समझाएं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों को गति देना और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाना था।

इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रभारी रथूलाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, कार्यक्रम प्रभारी रौशन कुमार, दारू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, रामनारायण कुशवाहा, बलदेव बाबू, सोनी कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, संजय कुशवाहा   रंजीत सिन्हा, संजीत कुमार, शत्रुंजय प्रसाद, राजन सिन्हा, ओम प्रकाश, बिनोद कुमार,  देवदत प्रसाद, संतोष कुमार, विकाश यादव, किशुन प्रसाद, रोशन सिन्हा, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, महेश कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More