भाजपा विधायक प्रत्याशी ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सदर पश्चिमी मंडल में  किया दौरा।

आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह दिखा।

रोटी, बेटी, माटी की पुकार झारखंड मे आ रही भाजपा सरकार।

हजारीबाग सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी मंडल के मासीपीढी,  मुकुन्दगंज,  हरहद, दोनो रेशाम, हुपाद, गणेशीटाँड, सुंदरपूर, बभनबै, बोचों, बभनी, सलैया,भेलवारा, डेमोटाँड, तुम्बा, मोरांगी, हत्यारी सहित दर्जनों गाँवों मे अशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग सदर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने 13 नवंबर को कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा सरकार बनानें की अपील किया।

उन्होनें कहा कि इंडी गठबधंन सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता भी सुशासन की स्थापन के लिए भाजपा सरकार बनानें के लिए संकल्पित दिखाई दी। सदर पश्चिमी मंडल के मेरे सभी परिवारजनों को उनके अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सिन्हा ने कहा कि इस बार जनता पूरा मन बना चूकी है कि पूरें प्रदेश मे कमल खिलेगा।  भाजपा के वरिष्ठ नेता टौनी जैन नें भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद कों जितानें का अपील किया।

इस आशीर्वाद यात्रा में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, विजय साहु, छोटेलाल साहु, शंभु प्रसाद , पूर्व मुखिया चौधरी साव, केदार साव, मोहन साव, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि रंजीत राम, विजय साव, अविनाश यादव, कृष्णा कुमार, अनमोल साव,पूर्व जिप सदस्य  प्रियंका कुमारी, लाखपति साव, मंटू कुमार, पिन्टु साहु, पूर्व मुखिया, प्रयाग राम, मुखिया सिहं सहित सैकेडो संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network