
दिनांक- 30.09.2024 को आशीष रंजन पिता अशोक पाण्डेय सा.- रामनगर न्यू कॉलोनी, थाना- कटकमदाग, जिला- हजारीबाग के लिखित आवेदन के आधार पर कटकमदाग थाना कांड सं.- 195/24 दिनांक 30.09.2024 धारा 305 (a)/331 (1) भा.न.स. दर्ज किया गया। तकनीकी सहायता एवं गहन अनुसंधान के क्रम में चोरी के कांड में संलिप्त अपराधकर्मी।

छोटू कुमार भुईया उर्फ छेदी उम्र करीब 24 वर्ष पिता मगरा भुईया शिवपुरी भुईया टोली डोकोटांड थाना- लोहसिंगना को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 10 ग्राम सोना को बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर सोनार भोला प्रसाद सोनी उम्र करीब 44 वर्ष पिता स्व. राघो साथ ग्राम तिलैया, थाना- दारू जिला- हजारीबाग के पास से चोरी का बेचा गया गहना करीब 63 ग्राम सोना तथा 254 ग्राम चाँदी को बरामद किया।
जप्त सामानों की विवरणीः
1. मंगलसूत्र सोना जैसा करीब 08 ग्राम,
2. झुमका एक जोड़ा सोना जैसा करीब 02 ग्राम,
3. चिक सोना जैसा करीब 16 ग्राम
4. अंगूठी सोना जैसा करीब 03 ग्राम
5. अंगूठी सोना जैसा करीब 03 ग्राम
6. नथिया सोना जैसा करीब 03 ग्राम
7. मंगलसूत्र सोना जैसा करीब 06 ग्राम
8. मंगटीका सोना जैसा करीब 05 ग्राम
9. मंगलसूत्र सोना जैसा करीब 04 ग्राम
10. चेन सोना जैसा करीब 13 ग्राम
11. लॉकेट सोना जैसा करीब 10 ग्राम
12. मछली चाँदी जैसा 27 ग्राम
13. पायल एक जोड़ा चाँदी जैसा 90 ग्राम
14. पायल एक जोड़ा चाँदी जैसा 137 ग्राम
15. नीला रंग का जियोमी कम्पनी का मोबाईल-01 पीस
16. रेडमी मोबाईल- 01 पीस
17. काला रंग का छोटा बैग-01 पीस
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
1. पु०अ०नि० पंकज कुमार थाना प्रभारी कटकमदाग थाना।
2. पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा कटकमदाग थाना।
3. पु०अ०नि० रामदेव दास, कटकमदाग थाना,
4. पु०अ०नि० जगदीश चन्द्र मुर्मू
5. स०अ०नि० रुस्तम अली
6. तकनीकी शाखा हजारीबाग एवं कटकमदाग थाना सशस्त्र बल।
