पटेल जी की विचारधारा आज भी हम सब देश वासियो  के लिए प्रेरणादायक है – मनीष जयसवाल।

पटेल जी ने 500 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है – प्रदीप प्रसाद

आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के पावन अवसर पर इंद्रपुरी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर सांसद मनीष जयसवाल , भाजपा विधायक प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सासंद मनीष जयसवाल ने कहा कि पटेल जी की विचारधारा आज भी हम सब देश वासियों के लिए प्रेरणादायक है।

हजारीबाग सदर विधान सभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पटेल जी ने 500 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

इस अवसर पर पटेल सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव एवं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव जी, भाजपा नेता शिवलाल महतो जी, चंद्रनाथ पटेल जी, नवेन्द्र कुमार जी, सच्चिदानंद कुमार जी, अमरेश पटेल जी, महेश प्रसाद जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7k Network

Read More