
जनता के अपार समर्थन से अभीभूत हूं- अंबा प्रसाद
बड़कागांव विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद बड़कागांव विधानसभा में उम्मीदवारों ने अपना ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इस दौरान बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सह विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के चंदौल, पुंदौल, मर्दू सोती, महुगाई खुर्द, महुगाई कला, शुकुल खपिया, अंबाजीत, बादम, बाबूपारा, गोंदलपुरा, नापो खुर्द, नापो कला, डोकाटांड़, खरांटी, गोसाईं बलिया, चोपदार बलिया, नयाटांड़, विश्रामपुर, पिपराडीह, तलसवार, टिकरीटांड़ आदि गांव में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर 13 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के हाथ छाप के निशान पर वोट करने की अपील की। अंबा प्रसाद ने महिला और पुरुष मतदाताओं से मिल कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद का स्वागत माला पहनाकर किया गया।

कई स्थानों पर अंबा प्रसाद ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि विधानसभा चुनाव इस राज्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक ओर गरीब मजदूर किसान है, दूसरी ओर व्यापारी और धनवान, कॉरपोरेट पूंजीपति चुनाव लड़ रहा है। कमरतोड़ महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेल, अनाज, दाल जैसे महत्वपूर्ण समान की कीमत आसमान छू लिया है। इससे निजात दिलाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा इसी को देखते हुए मंईयां सम्मान योजना लाया। दिसंबर महीना से सम्मान राशि 2500 मिलेगी। पुन: सरकार आएगी तो साल में एक-एक लाख रुपया महिलाओं के खाते में सीधे भेजेंगे। कहा कि उनकी सरकार 2 लाख तक किसानों को ऋण माफी किया। बकाया बिजली बिल माफ किया। 200 यूनिट बिजली बिल फ्री किया। इस चुनाव में गरीब जीतेगा या धनवान जीतेगा, इसका फैसला जनता करेगी।

इस दौरान इंडिया महागठबंधन के सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ता साथ रहे। मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, वरिष्ठ कांग्रेसी जगतनंदन प्रसाद, त्रिलोकी साव, जमाल सगीर, किशोर शुक्ला, जुबेर खान, बीगल चौधरी, विक्रम गुप्ता, अहमद उल्लाह, मुखिया प्रतिनिधि बिगल चौधरी, ऋतिक, मंजर आलम, पद्म साव, सुरेश चौधरी, पंकज कुमार, शमीम अहमद, मुजफ्फर अली, रघुवीर राम, राजेश रजक, बालेश्वर साव, सिकंदर साव, बबलू कुमार, कुलेश्वर राम, फ़यूम अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।








