
बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार बटेश्वर प्रसाद मेहता को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। बटेश्वर मेहता के समर्थक और उनके चाहने वाले खुद ग्रुप बना कर घर घर घूम वोट मांग रहे। शनिवार को आधा दर्जन ग्रुप में बंट कर समर्थकों ने चुनाव प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर मेहता ने खुद इचाक प्रखंड के नावाडीह, भूसवा, तीलरा, रहिया, डुमरौन, इचाक मोड़ समेत आधा दर्जन गांवों में घूम घूम जनता का आशीर्वाद मांगा।
कहा चुनाव जीतने के बाद जनता जो भी फैसला करेगी मैं उनके निर्णय पर खडा उतरने का काम करूंगा। जनता के द्वारा जो भी समस्या मुझे बताई गई है मैं उसे विधानसभा में उठाकर पूरा करने का काम करूंगा। बटेश्वर मेहता ने कहा कि इस बार चुनाव मैं नहीं बल्कि बरकट्ठा की जनता लड़ रही है। मैं तो बस सेवक हूं कि और बरकट्ठा की जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र उद्देश्य है। इस बार इस क्षेत्र से चाचा भतीजा दोनों को खदेड़ना है। साथ ही बटेश्वर मेहता टेंपो छाप पर वोट देने की अपील की।








