उदय मेहता ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान, विकास के एजेंडे पर मांगा जनता का समर्थन।

बड़वार में आरती उतार कर और माल्यार्पण कर उदय मेहता का भव्य स्वागत किया गया

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उदय मेहता ने विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग जिले के कई प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान मेहता ने पुरनाडीह, दारू खैरिका, छोटका ईरगा, बड़का ईराग, चिरंवाँ, बड़वार, सुलतानी (यादव टोला), पिपचों, सुलतानी (रविदास टोला), जबरा, दारूड़ीह, पाण्डेय टोला, बाक्सीडीह, दारू चौक, बसोबार, भटभिगा, पेटो, हरली, तिलैया, और झुमरा जैसे कई गांवों का दौरा किया।

इन सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने मेहता का भव्य स्वागत किया और उनके पक्ष में समर्थन का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मेहता ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विकास और जनहित के मुद्दों पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, और बुनियादी सुविधाओं के विकास को अहम बताया। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र वर्षों से विकास की मुख्यधारा से पिछड़ा हुआ है, और इसे बदलने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

मेहता ने मतदाताओं से अपील की कि वे ईवीएम पर क्रमांक संख्या 04 कैची छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वे क्षेत्र की दशा और दिशा को सुधार सकें।जबकि उदय मेहता ने अपने संबोधन में झारखंड के लोकप्रिय नेता टाइगर जयराम महतो की नीतियों और सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा कि महतो की विचारधारा झारखंड के लोगों में गहराई तक समाई हुई है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और उनके मुद्दों का हल निकालना है। जयराम महतो के सिद्धांतों पर चलते हुए हम झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

7k Network