निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर मेहता का धुंआधार प्रचार, बरकट्ठा के विकास के लिए मांगा समर्थन।

बरकट्ठा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने सैकड़ों समर्थकों संग तूफानी दौरा किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर टेंपो छाप पर वोट मांगा। भुसाई, साडम, चंदवारा, धरमू, इचाक बाजार, इचाक मोड़, गूंजा, कुटुंसुकरी, पेठिया बागी आदि गांव जाकर समर्थन मांगा। बटेश्वर मेहता ने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है। हर तरफ टेंपो की हवा बह रही है।

पूरे बरकट्ठा विधानसभा की जनता चाचा भतीजा के तिलिस्म को तोड़ने में लग गए है। मुझे हर ओर से जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। मुझे जनता ने अगर मौका दिया तो विधायक और बेटा नहीं बल्कि भाई और बेटा बन कर सेवा करूंगा। मैं यहां 40 साल से जनता की सेवा में लगा हूं इस बार जनता वोट देकर मुझे आशीर्वाद देगी।

मौके पर जीप चेयरमैन उमेश मेहता, प्रदीप मेहता, भागवत मेहता, मुखिया उमेश मेहता, ओमप्रकाश मेहता, अनिल मेहता, पूर्व मुखिया संतोष मेहता , विनय मेहता, बिनोद रवानी, ललन सिंह, चंदन मेहता, घनश्याम पासवान, कृष्णा सिंह, रामप्रसाद मेहता समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे। इस दौरान कई गांव के ग्रामीणों ने समर्थन का भरोसा दिया।

Leave a Comment

7k Network