बटेश्वर मेहता ने किया तूफानी दौरा, झरपों पहुंच मतदाताओं से मांगा वोट

बरकट्ठा विधानभा से निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बुधवार को तूफानी दौरा किया। बटेश्वर प्रसाद मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों संग टाटी झरिया प्रखंड के झरपों बाजार पहुंचे और टेंपो छाप पर वोट देने का आग्रह किया। कहा कि इस बार जनता ने मूड बना लिया है। 13 तारीख को टेम्पो छाप पर वोट करेंगे। बरकट्ठा विधानसभा की जनता वर्षों से दो लोगों का दंश झेल रही है।

मैं एक सेवक के रूप में उनकी समस्याओं का समाधान करने आया हूं। हर जगह जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुझे यहां के जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। बताया की मंगलवार को बरकट्ठा, जयनगर और चलकुसा में जो लोगों का प्यार और अपनापन मिला उससे अभिभूत हूं। इस दौरान जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, प्रदीप मेहता, भागवत मेहता समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network