हजारीबाग; नेशनल पार्क जंगल में युवक का मिला शव, सिर गायब।

हजारीबाग; नेशनल पार्क जंगल में युवक का मिला शव, सिर गायब।

इचाक : नेशनल पार्क हजारीबाग में एन एच 33 पथ के किनारे जंगल में  अज्ञात नग्न करीब 35 वर्षीय युवक का सिर कटा शव देखा गया । सूचना मिलते ही इचाक पुलिस ने रविवार शाम पांच बजे युवक का सिर कटा शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है । 

प्रशिक्षु आईपीएस सह इचाक थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मृत युवक का शव मिला है आस पास सिर का खोज बीन करवाया पर सिर नही मिला ना ही खून देखा गया, अनुमान है की युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करके शव को छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंका गया है । पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए इश्तहार कराया जाएगा ताकि शव को उसके परिजन को सौंपा जा सके ।

Leave a Comment

7k Network