कल्पना सोरेन आज आएंगी बड़कागांव, महागठबंधन प्रत्याशी अंबा प्रसाद के पक्ष में करेंगी चुनावी जनसभा

बड़कागांव गांडेय विधायक व स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 9 नवंबर 2024 शनिवार को बड़कागांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के पक्ष में यह चुनावी जनसभा होना है जो बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल मैदान फुटबॉल ग्राउंड में होगा।

उक्त जनसभा में बड़कागांव, केरेडारी, पतरातू से लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे होगी व उक्त कार्यक्रम में महागठबंधन के कई नेता व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

7k Network