संविधान दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाली पदयात्रा

भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना हजारीबाग के संयुक्त तत्वाधान में  जी.एम.संध्याकालीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर एवं नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी उमेश ठाकुर ने किया। पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व देश के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उनको याद किया गया। जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने  कहा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जन-जन का कार्यक्रम बनाएगा।

साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य बिनय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, संविधान हमें समतामूलक समान अधिकार प्रदान करता है। वंही महाविद्यालय के सचिव शम्भु कुमार ने कहा संविधान जैसे पवित्र ग्रंथ को आत्मसात कर हम अपने साथ-साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

पदयात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू होते हुए कचहरी, केबी विमेंस होते हुए पुराने बस स्टैंड बिरसा मुंडा चौक में संविधान शपथ कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जी.एम.महाविद्यालय के शिक्षक विनय कुमार मेहता , रंजन कुमार ,मनोज कुमार, कुंदन शर्मा, कृष्णा कुमार,रियाज़ अहमद, दीपेन्द्र कुमार ,आशीष पाण्डेयआदि ,नेहरू युवा केन्द्र के लेखपाल उमेश कुमार, सचिन कुमार, रंजन कुमार विद्यार्थियों  में ऋतिक मिश्रा, अनिल कु॰ यादव, राहुल सिंह, सत्यम राज, नेहा कुमारी, समीक्षा, कोमल, निशु सहित नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More