हजारीबाग; दारू में चैती छठ के पहले दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया गया अर्घ्य।
दारू प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटो में लोक आस्था का त्योहार चैती छठ महापर्व में सोमवार को पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया गया।इस दौरान बक्शीडीह, हरली, पेटो, झुमरा, मेड़कुरी, कबलासी आदि के छठ घाटो में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
इन घाटो में भगवान भास्कर को मंगलवार को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा शनिवार को जहां छठ व्रतियों ने नहाय खाय के साथ कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया था वहीं रविवार को दिनभर के व्रतियों ने उपवास के बाद खरना का अनुष्ठान किया।
सूर्यास्त के बाद भगवान की पूजा-अर्चना कर केला सहित नैवेद्य स्वरूप अर्पित करने के बाद व्रती ने स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। छठ घाटों में छठ के गीत पूरी तरह गुंजायमान रहा और भक्तों ने पूरी श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया।









