हजारीबाग; सदर प्रखंड के भेलवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलवारा में स्कूली पोशाक का वितरण किया गया।

हजारीबाग; सदर प्रखंड के भेलवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलवारा में स्कूली पोशाक का वितरण किया गया।

हज़ारीबाग सदर प्रखण्ड भेलवारा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 80 विद्यार्थियों के बीच दो-दो सेट पोशाक का वितरण किया गया। पोशाक वितरण मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित भेलवारा के मुखिया सुरेश कुमार,और पंचायत सचिव प्रयागराज ने किया। मोके पर मुखिया सुरेश ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति वितरण योजना सराहनीय है। यह योजना गरीब अभिभावकों के लिए सार्थक सिद्ध हो रही है। 
इन योजनाओं के कारण सरकारी विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अभिभावक शिक्षकों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकती है। जरूरत है सकारात्मक सोच की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सदन कुमारी, वार्ड पार्सद अजमत आलम,राजकुमार दास आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network