हजारीबाग; वार्षिक माहौत्सव का आयोजन: स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव।

हजारीबाग; वार्षिक माहौत्सव का आयोजन: स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव।

हजारीबाग सदर प्रखंड स्थित भेलवारा अल्पइन पब्लिक स्कूल मे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के ग्राउंड मे छात्राओं द्वारा अपने शिक्षक के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे अल्पइन पब्लिक स्कूल के बच्चों का ‘स्कूल चलें हम’ पर सामूहिक नृत्य रहा। कार्यक्रम की श्रृंखला में नृत्य संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फारूक ने विद्यालय की विगत एक वर्षों की उपलब्धियों का वर्णन किया। दूसरी ओर शिक्षकों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों में चॉकलेट, चिप्स तथा मिठाई का वितरण किया गया।

इस मौके पर मुखिया मेलवारा पंचायत सुरेश कुमार के साथ मकबुल अंसारी,शमशेर आलम मो० सकुर,मिनहाज अंसारी समाजसेवी शेनूर आलम,आबीद अंसारी, फकरूदिन अंसारी ,शहजाद आलम, नौशाद आलम,जगेश्वर कुमार दास,मिन्हाज अंसारी, मो. शमीम अंसारी, मजहर अली, मिड़िया बघु सोहेल, मोहम्मद शहाबुद्दीन, महेश साव,सुनील यादव,भीम प्रसाद,विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक मुस्कान समेत सभी शिक्षक और सेकड़ो ग्रामीण वार्षिक महाउत्सव का आनंद लिए।

Leave a Comment

7k Network