हजारीबाग; बेटी जन्म देना बना महिला के मौत का कारण, परिवार वालों का आरोप बेटी जन्म लेने से नाराज पति और उनके परिवार वालों ने जहर देकर की हत्या।

हजारीबाग; बेटी जन्म देना बना महिला के मौत का कारण, परिवार वालों का आरोप बेटी जन्म लेने से नाराज पति और उनके परिवार वालों ने जहर देकर की हत्या।

हजारीबाग के सदर अस्पताल में एक मामला संज्ञान में आया है जान एक महिला की हत्या जहर खिलाकर कर दी गई है ऐसा आरोप महिला के परिवार वालों ने महिला के पति और उसके परिवार वालों पर लगाया है । मामला हजारीबाग के डंडई कला गांव की है जहा कबीलासी की रहने वाली भारती देवी (पिता अरुण साव) की शादी हजारीबाग डंडई कला निवासी सुजीत कुमार (पिता मिसिर साव) के साथ कुछ वर्ष पूर्व की गई थी । 
मृत महिला भारती देवी के भाई एवं मां ने बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी को दो बेटियां हुई तब तक तो सब कुछ ठीक था परंतु कुछ महीने पूर्व उनकी बेटी ने एक और बेटी को जन्म दिया तब से मामला बिगड़ना सुरु हुआ और बेटी होने से से नाराज ससुराल वालो ने ताना देना तथा मानसिक पड़तड़ना देना शुरू कर दिया जिससे डर कर उन्होंने अपनी बेटी को सदर हॉस्पिटल से अपने घर ले आए । परंतु कुछ दिन पूर्व मृतक भारती देवी का पति घर आया और अपनी पत्नी और बेटियों को अपने साथ अपने घर ले गया जहां मृत भारती देवी के पति और सास ससुर तथा देवर ने फिर से उसे लड़की होने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया तथा घर से निकाल देने तक की धमकी दी गई परंतु कल यानी 16 मार्च को हमारी बेटी को जहर दे कर मार दिया गया है और इसके पश्चात उसे सदर हॉस्पिटल हजारीबाग लाकर छोड़ दिया गया एवं ससुराल पक्ष के सारे लोग इसके बाद फरार हो गए हैं ये सब जानकारी मृतक भारती देवी के भाई और मां ने मीडिया को दी । 
मृतक भारती देवी की तीन बेटियां हैं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है तथा मृतक भारती देवी के मां एवं भाई ने प्रशासन से उचित न्याय करते हुए कसूरवार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

7k Network