फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के कोर कमेटी का बैठक 2 मार्च को।

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के कोर कमेटी का बैठक 2 मार्च को।

हजारीबाग रेड रोज मैरिज हॉल इंद्रपुरी के समीप फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के कोर कमेटी का एक दिवसीय बैठक रखा गया है। इस बैठक में झारखंड प्रदेश के डीलर एसोसिएशन के सभी जिला के जिला अध्यक्ष सचिव प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा उपस्थित होंगे इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी जो डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी भी 2 मार्च को इस बैठक में आना तय था लेकिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण नहीं आने की सूचना है। 
इस बैठक में पूरे झारखंड की जन वितरण विक्रेताओं की 11 सूत्री मांगों को लेकर 22 मार्च को दिल्ली विधानसभा का घेराव किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा घेराव के विषय पर चर्चा किया जाएगा एवं पूरे देश के डीलरों की समस्या पर रणनीति बनाया जाएगा। यह जानकारी हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने दिया। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ,महासचिव सुनील सिन्हा, धनेश्वर प्रसाद महतो, दिलीप पासवान ,अरुण राणा ,अशोक चंद्रवंशी ,प्रतिभा सिन्हा बिंदु देवी इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Comment

7k Network