हजारीबाग; सक्रिय आर टीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, अगवा करने की कोशिश।
चितरंजन प्रसाद गुप्ता सक्रिय RTI कार्यकर्ता पर दिनांक 8/2/2023 को रात मे समय लगभग 8 बजे जानलेवा हमला पंडित जी रोड मे किया गया एक बाइक सवार पर थे हमलावार, और घात लगाय बैठे थे हमलावार, जैसे ही चितरंजन प्रसाद प्रसाद गुप्ता पंडित जी रोड के मोड पर मुडे ही थे, कि हमलावार ने एक मोटी रड निकालकर माथा पर बीस पच्चीस बार वार किया ,लेकिन चितरंजन गुप्ता ने हेलमेट पहने थे इसलिए कोई क्षति नही हुआ लेकिन हमलावार ने त्वरित बयां पैर पर दस-पन्द्रह बार मारा इससे पैर काम नही कर रहा है।
इसके बाद भी नही रुका हमलावार, अपहरण करने का प्रयास किया इससे पहले दो राहगीर आ रहे थे इसलिए हमलावार बेचैन हो गए और चितरंजन गुप्ता ने अपनी जान बचाने के लिए हमलावार से हाथ छोडाकर भागे और अपनी बाईक को चालू किए और चल दिए बचाओ-बचाओ कहते हुए, इसके बाद भी हमलावार नही माने और बाईक का पीछा दौड़कर किया और दाहिना हाथ ,पैर पर हमला किया इससे गम्भीर चोट आई और हेलमेट, बाईक क्षति भी हुआ।
चितरंजन प्रसाद गुप्ता ने बतलाया की यह घटना ,मौजा चानो 2 का खाता 76 गैरमजरूवा खाश खाता को बदलकर रैयती खाता बनाकर रजिस्ट्रा हजारीबाग ने रजिस्ट्री कर दी इससे भूमि को बेचने वाले लोग मे और रजिस्ट्री आफिस मे हडकंप मच गया इसलिए अपहरण करके रड से मारकर हत्या करने का प्रयास किया है हमलावार ने सदर हास्पिटल हजारीबाग मे इलाज मे है चितरंजन गुप्ता।










