दारू प्रखंड प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण, 13 जनवरी तक कक्षाएं 1 से 8 बंद रखने का निर्देश।

शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी एवम् निजी विद्यालयों को कक्षा केजी से कक्षा 8 तक 7.1.2025 से 13.1.2025 तक कक्षाएं बंद रहने का आदेश दिया है इसे लेकर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण प्रखंड प्रशासनिक अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी स्कूल राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार संचालित हो रहे हैं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए। यह कदम सरकार के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों के मद्देनजर उठाया गया है। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्कूलों को अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए गए।प्रखंड प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Comment

7k Network