श्री इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक के पद पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरु की संभाली कमान।
श्री इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, ने आज दिनांक 05जनवरी 2023 को प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक मेघालय सीमांत सीमा सुरक्षा बल में बतौर महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल हजारीबाग, सीमा सुरक्षा बल के प्रीमियर प्रशिक्षण संस्थानो में से एक है। यह संस्थान बी0एस0डब्लू0/ कमांडो/टैक्टििकल/फील्ड इंजीनियरिंग/एक्सप्लोसिव, पी0टी, एवं एडवान्स पी0टी0, आदि के श्रेत्र में विशिष्ट प्रशिक्षण न केवल सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो एवं अन्य कार्मिको के साथ साथ अन्य केन्द्रीय बलोे, राज्य पुलिस तथा मित्र राष्ट्रो के कार्मिको को भी प्रशिक्षण प्रदान करता है। प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग प्राकृतिक एवं नैसार्गिक सुंदरता से घिरा हुआ मनमोहक प्रांगण है।
श्री इंद्रजीत सिंह राणा का जन्म वर्ष 1963 में दिल्ली में हुआ। श्री इंद्रजीत सिंह राणा ने वर्ष 1983 में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी मे उर्त्तीण करने के उपरांत सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमाडेंट के पद से देश सेवा आरम्भ की।
आपने अपने 37 वर्षो के लंबे सेवाकाल में राजस्थान, जम्मू काश्मीर पंजाब, असम, में अर्तराष्ट्रीय सीमा पर अपने कर्तव्यो का निर्वाहन किया, व उग्रवाद ग्रस्त दुर्गम क्षेत्रो में एवं एंटी नक्सल आपरेशन में बल के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की है। इन इलाको में आपने सीमा प्रबंधन, आतंकवाद तथा उग्रवाद विरोधी कार्यवाहियों व आतंरिक सुरक्षा डयूटी में सक्रिय भूमिका निभाई है।
वही सेवाकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र मिशन अभियान केे तहत शांतिरक्षा अभियानो मे भी अहम भूमिका निभाई है। बल में आप एक कुशल प्रशासक तथा श्रेष्ठ कमांडर के रूप में रहें है।
सेवाकाल के दौरान आपने सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर, केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय इंदौर, आर्मी इंफैन्ट्री स्कूल महू, आई0 आई0 एम इंदौर, आई0डी0एस0ए नई दिल्ली, एम0डी0 आई0गुरूग्राम, क्लाँस नई दिल्ली से युद्व कौशल, सीमा प्रबंधन काउन्टर इंसरजेन्सी, आंतरिेक सुरक्षा डिफेन्स सिक्योरिटी जैसे विभिन्न विषयों में एडवान्स प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आप सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न प्रोफेशनल प्रशिक्षणों में अव्वल श्रेणी प्राप्त की है।
आपकी लगन कर्तव्य परायणता, तथा आपरेशनल कार्यो के लिए आपको 09 बार महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं अपर महानिदेशक प्रशस्ति पत्र, पुलिस मेडल फार मैरिटोरियस सर्विस (Police Medal for Meritorious Service), पुलिस मेडल फार गैलेन्ट्री (Police Medal for Gallantry) प्रेसीडेन्ट पुलिस मेडल फार डिस्टेंगवेस्ड सर्विस (President Police Medal for Distinguished Service) से नवाजा गया है।
महोदय ने पदभार ग्रहण करते हुए संस्थान के सभी कार्मिको को नव वर्ष की बधाई दी, साथ ही प्रशिक्षण एवं प्रशासन स्तर पर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहनें को कहा।









