हजारीबाग; नियोजन नीति 2021में सुधार के लिए छात्रों ने निकाला आक्रोश महारैली।

हजारीबाग; नियोजन नीति 2021में सुधार के लिए छात्रों ने निकाला आक्रोश महारैली।

हेमंत सरकार की नियोजन नीति 2021 रद्द होने के बाद छात्रों में उबाल आ गया है।सभी सरकार के विरोध में आंदोलन करने सड़क पर उतर रहे हैं। आज संत कोलंबस कॉलेज ग्राउंड हजारीबाग में छात्र आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के जिले और हजारीबाग माध्यमिक छात्र शामिल हुए।
शामिल छात्र में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह के छात्र मौजूद थे। भारी संख्या में छात्र आक्रोश महारैली में छात्रों ने पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए। महारैली में छात्रों ने आक्रोश दर्ज कराते हुए कहा कि मैट्रिक फेल मंत्री जब नियोजन नीति बनाएंगे तो यही हाल होगा। इस तरह की नियोजन नीति बनाकर हम छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने मांग किया की जल्द 15 दिनों के अंदर संवैधानिक नियोजन नीति बनाई जाय।सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कह रही है इससे हम छात्रों का समय और बर्बाद होगा। आक्रोश महारैली में छात्रों ने यह भी चेताया कि जल्द सरकार अपनी गलतियों को सुधार नहीं करती है तो जो हर्ष रघुवर दास का हुआ था वही हर्ष हेमंत सरकार का भी होगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व गौतम कुमार, शैलेश कुमार, मयंक कुमार, अविनाश कुमार,अंकित कुमार एवम उनके सहयोगी सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network