हज़ारीबाग; नगवां में छुप-छुपाकर अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकान में पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार।

हज़ारीबाग; नगवां में छुप-छुपाकर अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकान में पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार।

कोर्रा थाना अंतर्गत ग्राम नगवां में छुप-छुपाकर अवैध रूप से कबाड़ी दुकान संचालित की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में उक्त कबाड़ दुकान पर विधिवत छापेमारी की गई।

छापेमारी में यह बात प्रकाश में आई कि छुप-छुपाकर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर  कबाड़ी दुकान जाकिर हुसैन रोड निवासी मो0 नौशाद द्वारा संचालित किया जा रहा है ।उक्त व्यक्ति से कबाड़ दुकान,स्क्रैप व वाहनों से संबंधित कागजात की मांग किये जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात कबाड़ दुकान से करीब अवैध कबाड़ी 30-35 कार व 20 टन स्क्रैप जप्त कर मो0 नौशाद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि यह दुकान NH-33 से कुछ दूरी पर बड़े बाउंडरी वाल के पीछे मुर्गा फार्म व आस-पास के क्षेत्र में छुपाव में किया जा रहा था ।

Leave a Comment

7k Network