हज़ारीबाग; हाइवे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह धराया।

हज़ारीबाग; हाइवे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह धराया।

चरही थाना अंतर्गत एनएच 33 के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह को चरही पुलिस ने धर दबोचा है। आपको बता दे कि कुछ दिनों से इन चोरों का आतंक थाना क्षेत्र में काफी बढ़ गया था। चरही ओवरब्रिज, 14 माईल, 15 माईल एवं एनएच 33 के आस-पास होटलों एवं गैराजों में खड़े ट्रकों को टारगेट कर रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का काम किया जा रहा था। इन घटनाओं के कारण ट्रक चालकों में भय उत्पन्न हो गया था। लाईन होटलों में गाड़ियां रुकना कम हो गयी थी जिसके कारण घोटल संचालक काफी परेशान थे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को करीब 2 बजे चरही थाना प्रभारी गस्ती दल के साथ भ्रमण के लिए निकले। चरही बाजार फलाईओवर के पास खड़े ट्रकों के समीप काले रंग की स्कोर्पियो वाहन खड़ी दिखाई दी और साथ मे तीन चार व्यक्ति भी दिखाई दिए जो ट्रकों के टैंक से डीजल निकाल रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उन तक पहुंचने की कोशिश किया, वैसे ही चोर पुलिस की वाहन देख अपनी काली रंग के स्कोर्पियो गाड़ी में बैठ भागने लगे। पुलिस ने चोरों को पीछे से खदेड़ना शुरू किया इसी क्रम में अपराधी अपने स्कोर्पियो वाहन को 15 माईल के पास खड़ी कर उतर कर भागने लगे। पुलिस ने एक अपराधकर्मी को पकड़ लिया और बाकी तीन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने काले रंग की स्कोर्पियो जेएच-01-एके-8221 की तलासी लिया। 
तलासी में पुलिस ने 50 लीटर के पांच जारकीन जिसमे से 2 दो जारकीन में डीजल भरा हुआ और साथ मे डेढ़ इंच का पाईप भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़ाए गए व्यक्ति ने अपना नाम आशिफ, पिता खुर्शीद, ग्राम शिवलखास, थाना-जानी, जिला-मेरठ यूपी बताया। तत्पश्चात आशिफ के ही निशानदेही पर बाकी तीन साथियों को भी चरही बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें तालिब, पिता-कल्लू, रेहान, पिता-नन्हे जो शुरुआत में पकड़ाए अपराधी के पते के ही रहने वाले है। 
वही चौथा अपराधी आस मोहम्मद, पिता-नामालूम, ग्राम-दोहरा, थाना और जिला-हापुड़ यूपी के रहने वाला है। पुलिस के अनुसार ये पकड़ाए अपराधी पूर्व में ही चोरी के कांडों में बुलंदशहर यूपी से जेल जा चुके है।  पुलीस के अनुसार अंतरराज्यीय चोर गिरोह है जो राँची में रहकर रांची, रामगढ़, हजारीबाग के हाइवे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते है।

Leave a Comment

7k Network