हज़ारीबाग; हजरत दाता मदारा शाह का 365 वां सलाना उर्स 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक।

हजरत दाता मदारा शाह का 365 वां सलाना उर्स 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक।

ठंड को देखते हुए सादगी से मनाने का निर्णय।
हर साल की तरह इस साल भी हजरत दाता मदारा शाह के उर्स मनाने को लेकर एक बैठक मजार शरीफ के प्रांगण मे हुई जिसकी अध्यक्षता और सरपरस्ती हाजी तैय्यब अंसारी, खादिम अब्दुल शकूर, खादिम मो गुलाब और सहाबु कुरैसी ने की जिसमें ये निर्णय लिया गया कि 
8 दिसंबर को सुबह मे कुरान खानी फातिहा खानी और दिन में लंगरखानी चादर पोसी का सिलसिला जारी रहेगा उसी रात में मिलाद शरीफ और मजार पाक गुस्ल मुबारक होगा।
9 और 10 दिसंबर को सुबह से फातिहा खानी, चादर पोसी, लंगरखानी का सिलसिला जारी रहेगा। उर्स के बैठक में खादिम अब्दुल गफ्फार, खादिम शब्बीर अहमद, खादिम शमशेर हसन, गुलाम मुस्तफा, शमशीर आलम मो फैजी, अख्तर हुसैन, मो इम्तियाज, सोहैल अनवर, मो अफजल, मो तासीर शामिल थे।
नोट:- दाता बाबा के अकीदतमंदों से गुजारिश है उर्स का चंदा शहर में या शहर के बाहर नहीं हो रहा है जिनको भी उर्स के मौके पर चंदा देना हो और दुकान लेना हो वो इस नंबर हाजी तैय्यब अंसारी 9905590766, शाहाबू  कुरैसी 9546520161, गुलाम मुस्तफा 8797622296, खादिम शमशेर हसन से संपर्क करें।
ये जानकारी मो फैज अनवर उर्फ राजा बाबू ने दी।


विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network