हज़ारीबाग; शिवाने नदी पर बनी पुल, दे रही है बड़ी घटना का संकेत।

हज़ारीबाग; शिवाने नदी पर बनी पुल, दे रही है बड़ी घटना का संकेत।

दारू// झूमरा से इचाक जोड़ने वाला मुख्य मार्ग में  शिवाने नदी पर बनी पूल की स्थिति काफी जर्जर है। आलम यह है कि पूल एक बड़ी दुर्घटना की ओर संकेत दे रही है। मुख्य मार्ग में पड़ने वाला यह संकीर्ण पुल से  दिन रात सैकड़ों हल्के एवम भारी वाहन गुजरते हैं हालांकि कई बार इस संकीर्ण पुल पर दुर्घटना हो चुकी हैं, कई मौतें हो चुकी हैं जनप्रतिनिधि एवम अधिकारी पूल निर्माण की दिलासा हमेशा देते आ रहे हैं परंतु पुल निर्माण कार्य कब प्रारंभ होगा इसकी खुलासा अभी तक नहीं की गई। 
क्या कहते हैं दारू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य गीता देवी।
पूल बहुत संकीर्ण है कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है इस बात को मैंने कई बार उठाई हूं साथ ही सदर विधायक मनीष जायसवाल को घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल का निरीक्षण भी करवाया तो उन्होंने आश्वासन दिए कि बहुत जल्द इस पर कार्य प्रारंभ होगा।
 समाजसेवी सोनू साव ने कहा कि पुल निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होना चाहिए । सरकार केवल पन्नों पर बड़ी-बड़ी कार्य को दिखाती है यदि अगली बार कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो हम आंदोलन करेंगे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network