
श्री रामानंद मेमोरियल इंटर कॉलेज सिलवार के विद्यार्थियों 11वीं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया इस बार कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा और कुल 71 विद्यार्थियों में 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
बता दे कि श्री रामानंद मेमोरियल इंटर कॉलेज बहुत कम समय में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मो. इजाज 250 मे 217 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बना सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए
संचालक आर रतन ने विद्यार्थियों के शानदार सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। शिक्षक अजहर अंसारी ने कहा कि इसमे विद्यार्थियों की नियमित मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की भूमिका अहम है उन्होंने बताया कि श्री रामानंद मेमोरियल इंटर कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकाय की पढ़ाई कराई जाती है साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
कॉलेज के शिक्षक सुनिल कुमार, इंतेखाब अलि, मैमुन निशा, जिनत नाज, सगुफता परवीन, रोजी परवीन, मुस्कान कुमारी, सब्बा शाहीन, सम्मा परवीन, ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








