
मोहर्रम पर्व को लेकर दारू थाना पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सफीक खान के नेतृत्व में दारू, पेटो, जबरा, हरली, झुमरा, मेढ़कुरी एवं कबिलासी गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर न करें। यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है तो उसे व्यक्ति एवं एडमिन के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन ड्रोन कैमरे से भी नजर रखा जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार सहित थाना के पुलिसकर्मी और स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे। पुलिस की यह पहल त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।








