बड़कागांव पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च,भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील

बड़कागांव शांतिपूर्वक मुहर्रम त्यौहार मनाने को लेकर  बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बड़कागांव थाना से बड़कागांव मुख्य चौक, काली मंदिर होते हुए हरिजन मोहल्ला, पंडित मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, रेंज ऑफिस इत्यादि जगहों में निकाला गया।

इस दौरान ग्रामीणों से आपसी भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नमेधारी रजक, एसआई आशीष भगत, एएसआई हादी खान, बादम के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास के अलावा दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More